
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तडके एक कार और एक ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की छानबीन मलकापुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आज तडके भुसावल से मलकापुर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार चालक साजिद अजीज बागवान और 3 महिलाओं समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों मृतक महिलाओं की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायलों में संतोष तेजराव महाले (40), पंकज दिलीप गोपाल (22), दीपिका विश्वास (30) और टीना अजय पाटिल (45) के रुप में की गई है। एक घायल महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसकी सूचना मिलते ही एमआईडीसी के पुलिस निरीक्षक हेमराज कोली और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुँची। मलकापुर एमआईडीसी पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
You may also like
33 की उम्र में 13वीं` बार प्रेग्नेंट हुई महिला बारबार प्रेग्नेंट होने के पीछे महिला ने बताई वजह
सुपौल में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का मामला, मत्स्य विभाग ने ट्रक सहित जब्त किया, तीन गिरफ्तार
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मानगढ़ धाम पाठ विवाद पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, जहां मूर्ति में धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल
वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 का आयोजन, स्मृति ईरानी रहेंगी मुख्य अतिथि