
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के गांवों में पिछले तीन दिन से आतंक मचा रहे लकड़बग्घों को पकडऩे का सिलसिला जारी है। लकड़बग्घे अब तक दस लोगों को शिकार बना चुके है। पुलिस और वन विभाग की टीमें इनके पीछे लगी हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दो लकड़बग्घों को मार दिया गया। तीन चार और भी आसपास के गांवों में बताए जाते है। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। आज सुबह भी एक व्यक्ति पर लकड़बग्घे ने हमला किया था। वह जख्मी हो गया। ग्रामीण की तरफ से वीडियो बनाकर डाला गयापहले इनको लेकर ग्रामीणों द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि वह अज्ञात जानवर है। मगर धीरे- धीरे स्थिति स्पष्ट होने पर उसका लकड़बग्घे के होना पता लगा। वन्य जीव बचाव दल उडऩदस्ता के अधिकारी गणपत सिंह फॉरेस्टर के अनुसार शिकारपुरा में मृत अवस्था में पाया जानवर भेडिय़ा अथवा लकड़बग्घा है। इसके अलावा रविवार रात को काकाणी में मृत अवस्था भेडिय़ा मिला था, दोनों को जोधपुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। आज सुबह लूणी नदी क्षेत्र में तीसरा भेडिय़ा दिखाई दिया है जिसको सर्च किया जा रहा है। पांच छह लकड़बग्घा अथवा भेडि़ए हो सकते है।
You may also like
सगाई के बाद रात को ही दुल्हन से मिलने पहुंचˈ गया मंगेतर हुई ऐसी भूल… पड़ गए लेने के देने
बिहार: वोटर अधिकार यात्रा में बाइक से शामिल हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
राष्ट्रपति भवन में 'आदि कर्मयोगी अभियान' के तहत जनजातीय प्रतिनिधियों ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश : जवान की पिटाई का मामला गरमाया, पूर्व विधायक संगीत सोम ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Asia Cup टीम चयन पर हरभजन की राय, इस खिलाड़ी को शामिल करने की वकालत की, बोले- 'ऑल-फॉर्मेट प्लेयर है लड़का'