
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
गाेरखपुर में नरेंद्र ठाकुर 27 सितंबर को करेंगे राष्ट्र साधना के सौ वर्ष विशेषांक का लोकार्पण
Jokes: पिता अपनी बेटी के लिये लड़का देखने गया, उन्होंने ल़ड़के के पिता से पूछा – “लड़का क्या करता है ?” पढ़ें आगे
PMKSNY- इस दिन आएगी किसानों के खाते में PM किसान योजना की 21वीं किस्त, जानिए पूरी डिटेल्स
पंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद
समाज के पिछड़े लोगों को बरगला रही कांग्रेस: दिलीप जायसवाल