भाेपाल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी बुधवार काे (15 अक्टूबर) को जयंती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि हेतु जीवन समर्पित किया।
You may also like
अहमदाबाद में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
हनुमान जी के अलावा ये 7 लोग भी हैं अमर` आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजा
चेहरे के खतरनाक त्रिकोण: पिंपल फोड़ने से बचें
32,000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी 'मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम' का सफल परीक्षण
सीबीआई का बड़ा एक्शन, नासिक सीजीएसटी अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार