मुंबई। वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग पौने 10 बजे एक्स हैंडल पर इस पर कड़ा विरोध जताया और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर का खंडन किया।
हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।
अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें। इस बारे में ईशा देओल ने भी अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मीडिया गलत खबर फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।
You may also like

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, एम्बुलेंस में वापस लेकर लौटे बॉबी देओल, अब घर पर ही किया जाएगा इलाज

अभी तो उसकी जिंदगी शुरू हुई थी... दिल्ली धमाके ने छीन लिया कटारिया परिवार का जिम्मेदार बेटा

अमिताभ बच्चन ने तड़के 3:38 बजे किया ऐसा पोस्ट, परेशान फैंस करने लगे धर्मेंद्र के लिए दुआ- वह जल्द ठीक हो जाएंगे

'बीजेपी आपको धोखा दे सकती है, महागठबंधन में लौटें', पप्पू यादव का नीतीश कुमार को सशक्त संदेश

25 लाख के गबन मामले में कार्रवाई: महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रमेश चंद्रा बर्खास्त, राज्यपाल ने जारी किया आदेश




