राजधानी जयपुर में आज कैब कंपनियों की कारें और बाइक हड़ताल पर हैं। ओला, उबर और रैपिडो जैसे मोबाइल ऐप पर चलने वाली टैक्सियां और बाइक कैब आज हड़ताल पर चली गई हैं। बताया जा रहा है कि हड़ताल के कारण 2 हजार से ज्यादा टैक्सियों का चक्का जाम हो गया है। इसका सीधा असर आम यात्रियों पर देखने को मिल रहा है, जो रोजाना इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
हड़ताल का नेतृत्व राजस्थान वाहन चालक संगठन और क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन कर रही है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी कई मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यूनियन की मुख्य मांगों में न्यूनतम किराया तय करना, हर कैब कंपनी का स्थानीय कार्यालय होना, ड्राइवरों को बीमा और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना और बिना कमर्शियल परमिट के चल रही प्राइवेट नंबर प्लेट बाइक टैक्सियों पर रोक लगाना शामिल है।
प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों का कहना है कि ऐप कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय करती हैं, जिससे ड्राइवरों को उचित आय नहीं हो पाती है। साथ ही प्राइवेट नंबर वाली बाइकों ने ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। हालांकि ऑटो रिक्शा यूनियन ने खुद को इस हड़ताल से दूर रखा है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
You may also like
दस लाख छात्रों की भीड़, आर्मी टैंक के नीचे दबकर कचुंबर बने लोग और 10 हजार मौतें... जब दुनिया ने देखी चीन की बर्बरता
रूस में डॉक्टर बनने क्यों जाते हैं भारतीय, क्या है यहां MBBS करने की वजह? रूसी प्रोफेसर ने खोला बड़ा 'राज'
आज का कर्क राशिफल, 4 जून 2025 : दिन रहेगा शुभ, बिजनेस में हर किसी पर न करें विश्वास
Aaj Ka Ank Jyotish 4 June 2025 : मूलांक 5 वाले कार्यस्थल पर सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
मॉर्निंग की ताजा खबर, 04 जून: RCB की जीत के बाद फूट-फूटकर रोए कोहली, भारत की तरक्की पर पाकिस्तान का दांव... पढ़ें अपडेट्स