मैच का पहला दिन विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के नाम रहा। पारी की शुरुआत करने उतरे तायडे ने 240 गेंद पर नाबाद 118 रन बनाए हैं। इस पारी में वे 12 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं। वह क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो विदर्भ उम्मीद करेगी कि वह अपने शतक को और बड़ी पारी में बदलें।
अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।
अमन मोखाडे 19 , ध्रुव शौरी 18 , दानिश मालेवार 0 , अक्षय वाडकर 5 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर तायडे के साथ मौजूद हैं।
अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Scoreदूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो विदर्भ की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी। वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया जल्द से जल्द विदर्भ को समेटने की कोशिश करेगी।
Article Source: IANSYou may also like
UPSC NDA और NA II परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित
IND vs WI: मोहम्माद सिराज ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नम्बर वन
बूढ़े चाचा के हाथ लगी जवान` कली` देखकर लोग बोले–घोड़ों को मिल नहीं रही घास गधे खा रहे च्यवनप्राश
Bigg Boss 19 Promo: अभिषेक बजाज और अमल मलिक के बीच हुई हाथापाई, खूब दीं गंदी गालियां, अशनूर के कारण हुआ झगड़ा
भारी बारिश के दौरान हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश