आजकल इंस्टाग्राम पर नकली अकाउंट्स की भरमार है। प्रतिदिन ऐसे कई फर्जी यूजर्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती हैं, जो लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ये अकाउंट्स अक्सर असली प्रोफाइल की तरह दिखते हैं और यूजर्स को धोखा देने के लिए आकर्षक तस्वीरें लगाते हैं। जैसे ही कोई उनकी रिक्वेस्ट स्वीकार करता है, वे तुरंत बातचीत शुरू कर देते हैं और धीरे-धीरे भावनात्मक रूप से फंसाने की कोशिश करते हैं। खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
महिला का डरावना अनुभव
हाल ही में एक महिला ने रेडिट पर अपने अनुभव को साझा किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उसने बताया कि कैसे एक सामान्य दिखने वाले ऑनलाइन दोस्त ने उसे डर और असुरक्षा में डाल दिया। महिला ने कहा कि पिछले साल नवंबर में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई थी। उनके कुछ सामान्य दोस्त थे, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो किया। कुछ हफ्तों तक उनकी बातचीत सामान्य रही, लेकिन धीरे-धीरे लड़के ने उसका नंबर मांगा और वे वॉट्सएप पर भी चैट करने लगे।
लड़के ने किया प्रपोज
महिला ने बताया कि बातचीत के कुछ समय बाद उस लड़के ने उसे रिलेशनशिप के लिए प्रपोज किया। उसने कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है और उसके बिना नहीं रह सकता। हालांकि, महिला को यह अजीब लगा क्योंकि उस लड़के की फॉलोइंग में 900 से अधिक लड़कियां थीं। उसे शक हुआ कि कुछ और चल रहा है। धीरे-धीरे लड़के ने उससे कुछ प्राइवेट तस्वीरें भेजने के लिए कहा, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। उसने तुरंत उसे ब्लॉक कर दिया और तब से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई।
डरावना संदेश
हाल ही में जब महिला ने नया फोन लिया, तो उसका नंबर गलती से अनब्लॉक हो गया। एक दिन अचानक उसे उस लड़के के नंबर से चार मिस्ड कॉल्स आईं। कुछ समय बाद उसे एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि वह जल्द ही फेमस होने वाली है। यह पढ़कर महिला के होश उड़ गए। उसने बताया कि उस एक लाइन ने उसे अंदर तक डरा दिया। उसने तुरंत उस नंबर को फिर से ब्लॉक कर दिया और खुद को संभाला।
महिला की शिकायत
महिला ने पहले भी नेशनल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, लेकिन वहां से यही जवाब मिला कि जब तक कोई बड़ा नुकसान न हो, तब तक वे कुछ नहीं कर सकते। उनका कहना था कि यह सिर्फ धमकी है। लेकिन महिला के लिए यह केवल धमकी नहीं थी, बल्कि मानसिक उत्पीड़न जैसा था। अब वह समझ नहीं पा रही थी कि आगे क्या कदम उठाए।
रेडिट पर प्रतिक्रियाएं
महिला की पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि उसका नंबर शेयर करो, हम उसे ही फेमस कर देंगे। दूसरे ने महिला को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर आपने अपनी कोई पर्सनल फोटो या जानकारी नहीं दी है, तो डरने की जरूरत नहीं है। वहीं एक तीसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि उसे बता दो कि वो भी जल्द ही जेल में बहुत सारे नए दोस्त बनाने वाला है।
You may also like

पाकिस्तान हुआ बेलगाम! भारत के एकमात्र विदेशी अयनी एयरबेस से हटने का क्या होगा अंजाम..चीन का तिकड़म शुरू

Nagaur बंधक बनाकर विवाहिता के साथ करता रहा दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि…

9 मिनट में हाफ़ सेंचुरी, 8 गेंदों पर 8 छक्के: कौन है ये क्रिकेटर

दुनिया काˈ सबसे महंगा पर्स लेकर घूमती हैं नीता अंबानी, सांप की स्किन से होता है तैयार, जानें कीमत﹒

160 सीट जीतकर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी: जीतन राम मांझी




