कभी थे एक दूसरे के प्यार में पागल। लेकिन अब करते हैं एक दूसरे से नफरत। जिसकी शक्ल देखे बिना नहीं गुजरता था एक दिन, आज उसकी ही सूरत देख फेर लेते हैं मुंह। कभी थे जिसके बेहद करीब, ब्रेकअप के बाद उसी से बना ली मिलों की दूरी। अपने एक्स को देखते ही सूंघ जाता है सांप।
नमस्कार दोस्तों। लाइफ में पार्टनर का होना अच्छी बात होती है। लेकिन जब यही पार्टनर आपको धोखा दे दे तो सारा प्यार नफरत में बदल जाता है। फिर आप उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स हुए जो कभी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हुआ करते थे, लेकिन अब ब्रेकअप होते ही एक दूसरे से इतनी नफरत करने लगे हैं कि उन्हें देखते ही मुंह फेर लेते हैं।
नंबर 1. शाहिद कपूर और करीना कपूर
शाहिद और करीना की लव स्टोरी एक जमाने में मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरा करती थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। बात शादी तक जा पहुंची थी। ‘जब वी मेट’ फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। वह कपल को रियल लाइफ में भी जोड़े के रूप में देखना चाहते थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया। और आज यदि दोनों एक दूसरे से टकरा जाए तो बात तक नहीं करते हैं।
नंबर 2. शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा
करीना के अलावा शाहिद कपूर का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की प्रेम कहानी ‘किस्मत कनेक्शन’ फिल्म के दौरान शुरू हुई। लेकिन इनका कनेक्शन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया। लेकिन जब वे गलती से मिलते हैं तो एक दूसरे को फूल इग्नोर करते हैं।
नंबर 3. सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी जितनी पॉपुलर है। उनका ब्रेकअप भी उतना ही फेमस है। “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म के सेट पर शुरू हुई ये प्रेम कहानी जब ब्रेकअप पर एंड हुई तो फैंस बहुत निराश हुए। ऐश्वर्या ने इस ब्रेकअप कि वजह सलमान का शक वाला नेचर और घरेलू हिंसा को बताया। ब्रेकअप के बाद सलमान और ऐश्वर्या ने अपनी राहने अलग कर ली। दोनों पब्लिक प्लेस में साथ नजर आने से बचते हैं। यदि गलती से टकरा जाए तो एक दूसरे की तरफ देखते तक नहीं हैं।
नंबर 4. विवेक ऑबरॉय और ऐश्वर्या राय
सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ऑबरॉय का हाथ थामा था। लेकिन ऐश्वर्या की विवेक के साथ भी नहीं बनी। फिर उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। लेकिन इस ब्रेकअप ने दोनों के बीच की दूरियाँ बहुत बड़ा दी। वर्तमान में दोनों एक दूसरे से बात करना तो दूर एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं।
नंबर 5. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
रणबीर और कैटरीना की लव स्टोरी भी बॉलीवुड में खूब चर्चा में रही। सभी को ये लग रहा था दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन इनके ब्रेकअप ने सभी को हैरान कर दिया। ब्रेकअप के बाद रणबीर ने आलिया से शादी रचा ली तो कैटरीना विक्की कौशल की हो ली। अब जब भी ये एक्स कपल आपस में टकराता है तो फटाक से अपना मुंह फेर लेता है।
नंबर 6 शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

यह नाम सुनकर कई लोगों को शॉक लगेगा। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में आए थे। तब शाहरुख शादीशुदा थे। जब गौरी को ये बात पता चली तो उन्होंने किंग खान को बच्चों को लेकर घर छोड़ने की धमकी दी। ऐसे में शाहरुख ने प्रियंका से ब्रेकअप कर लिया। इतना ही नहीं उसके बाद प्रियंका के साथ फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया।
नंबर 7. माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
माधुरी और संजय की लव स्टोरी से भी हर कोई अनजान है। एक जमाना था जब कपल एक दूसरे के बेहद करीब आ गया था। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने कलंक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि एक ही सेट पर मौजूद रहने के बावजूद कपल आपस में बात नहीं करता था।
वैसे आप अपने एक्स से नफरत करते हैं या प्यार? कमेन्ट कर जरूर बताएं।
You may also like
Viral Video: चलती बाइक पर कपल कर रहा रोमांस, कर रहे ऐसी हरकतें, वीडियो हो रहा वायरल
पाक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल के अंदर तबियत खराब, गम्भीर बीमारी का संकेत
कौन हैं गणित के जादूगर RK श्रीवास्तव, जिन्होंने 1 रुपये में बनाए 950 IITIAN?
Vodafone Idea के कर्ज को कम करना चाहती है सरकार, 1 अरब डॉलर इंवेस्ट करने वाले निवेशक की तलाश में, स्टॉक में दिखी तेज़ी
Cyber Crime : देश में 97% तक कम हुईं स्पूफ कॉल्स, जानिए सरकार ने कैसे लगाया साइबर ठगों पर लगाम