आप में से कई लोगों ने इटली के महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची के बारे में जरूर सुना होगा। यूरोपीय पुनर्जागरण काल में कई महान दार्शनिक हुए, जिनमें से वे एक थे। इनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग ‘मोनालिसा’ आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है। आखिर इस पेंटिंग में ऐसा क्या है, जिसे लेकर कई विशेषज्ञ इसमें काफी खोजबीन कर रहे हैं? इसी सिलसिले में आज हम इस पेंटिंग के रहस्य को जानने की कोशिश करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इस पेंटिंग की कीमत करीब 867 मिलियन डॉलर है, जिसकी वैल्यू भारत में करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये है। लिओनार्दो दा विंची ने इस पेंटिंग को साल 1503 में बनाना शुरू किया था। साल 1517 तक आते आते भी उन्होंने इस पेंटिंग को बनाना जारी रखा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । लिओनार्दो को सबसे ज्यादा दिक्कत मोनालिसा के होंठ को बनाने में आ रही थी। मोनालिसा के सिर्फ होठ को बनाने में उन्होंने करीब 12 साल लगा दिए।
मोनालिसा की पेंटिंग का सबसे बड़ा रहस्य उसकी मुस्कान का है। पिछले लंबे समय से कई विशेषज्ञ उसकी रहस्यमय मुस्कान का अध्ययन कर रहे हैं। मोनालिसा की ये रहस्यमय मुस्कान अलग अलग एंगल्स से देखने पर अलग अलग दिखती है। अगर आप किसी एक एंगल से इसे देख रहे हैं, तो ये मुस्कान हंसती हुई दिखेगी। वहीं दूसरे एंगल से देखने पर उसकी मुस्कान फीकी पड़ जाती है।
कहा ये भी जाता है कि लिओनार्दो ने जिस औरत की ये पेंटिंग बनाई है। वह अपने भीतर किसी राज को छुपाए हुए है। इसी वजह से मोनालिसा की मुस्कान काफी रहस्यमय है। कुछ सालों पहले एक डॉक्टर ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए ये कहा था कि मोनालिसा के ऊपर के दो दांत टूटे हैं। इस वजह से उसका ऊपरी होंठ थोड़ा सा अंदर की तरफ दबा हुआ है।
साल 2000 में हार्वर्ड के एक न्यूरोसाइंटिस्ट ने मोनालिसा की इस पेंटिंग पर रिसर्च करने के बाद ये बताया कि मोनालिसा की मुस्कान कभी भी नहीं बदलती बल्कि आपका माइंडसेट जैसा रहता है। वैसे ही मोनालिसा की पेंटिंग आपको दिखती है। अगर आप खुश हैं, तो आपको मोनालिसा मुस्कुराते हुए दिखेगी। वहीं अगर आप दुखी हैं तो मोनालिसा की ये मुस्कान फीकी पड़ जाएगी।
हालांकि आज भी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि मोनालिसा कौन थी? अर्थात जिस लड़की की तस्वीर को लिओनार्दो ने बनाया था वो लड़की भी इस पेंटिंग की तरह रहस्य ही है। वहीं एक थ्योरी का ये कहना है कि मोनालिसा कोई और नहीं बल्कि खुद लिओनार्दो ही थे। इस पेंटिंग में लिओनार्दो ने खुद को एक औरत के रूप में बनाया था। ये अब तक की सबसे कीमती पेंटिंग है, जिसका मूल्य करीब 867 मिलियन डॉलर है। इसकी कीमत भारत में करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये है।
You may also like
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मीडिया को जानकारी देने वाली दो महिला अधिकारी कौन हैं?
Suzlon Energy के शेयर प्राइस में फिर आ रही है जान, पीएसयू BPCL से ऑर्डर मिलने के बाद कहां तक जा सकता है प्राइस
यूपी में बिजली बिल भुगतान करने पर बंपर छूट ˠ
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार
बेहोश होने तक यातनाएँ, स्तनों को नोचकर खून बहाना: ISIS के खौफनाक अत्याचारों की वो दर्दनाक सच्चाई जिसे कोई नहीं भूल पाएगा ˠ