बीजिंग, 4 सितंबर . चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो से मुलाकात की, जो चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेने के लिए चीन आए हैं.
शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो द्वारा कठिनाइयों के बावजूद चीन में आयोजित स्मारक समारोह में भाग लेना, चीन-इंडोनेशिया संबंधों के प्रति उनके महत्व और चीनी जनता के प्रति इंडोनेशियाई जनता की सच्ची मित्रता को दर्शाता है. चीन राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो के शासन का समर्थन करता है, इंडोनेशिया में यथाशीघ्र व्यवस्था और स्थिरता बहाल करने में समर्थन करता है, और इंडोनेशिया के विकास और वृद्धि का समर्थन करता है.
प्रबोवो सुबियान्तो ने घरेलू स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति स्थिर हो रही है. उन्होंने चीनी जनता के साथ जापानी आक्रमण के विरुद्ध युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ की याद रखने पर प्रसन्नता व्यक्त की. इंडोनेशिया और चीन अच्छे मित्र हैं, और सच्चे मित्र हैं. चीन के साथ संबंध इंडोनेशिया की विदेश नीति में सर्वोच्च प्राथमिकता हैं.
उन्होंने इंडोनेशिया के आर्थिक और सामाजिक विकास में दीर्घकालिक और बहुमूल्य समर्थन के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
You may also like
इतने बड़े तपस्वी होकर भी परशुराम जी ने` क्यों काटा अपनी मां का गला? यहां पढ़िए पूरी कथा…
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है : पूर्व केंद्रीय मंत्री
“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये` पौधा – मिल जाए तो संभालकर रखें!”…..
Box Office: 'कांताराः चैप्टर 1' की दहाड़ ने 'जवान' को भी दी धोबी-पछाड़, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' हुई बेहाल
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6` जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी