राजस्थान में इस सप्ताह ठंड का असर और बढ़ गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते अलवर, नागौर, सिरोही, सीकर, करौली, दौसा और लूणकरणसर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में राज्य और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर की नई चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गंभीर शीत लहर (Severe Cold Wave) का अलर्ट है।बहु मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 9, 2025
मुख्यबिंदु
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9 नवंबर को, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर के दौरान शीत लहर की संभावना है।
दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ मैदानी इलाकों में 4-5 दिनों के दौरान रात… pic.twitter.com/kZ1bFvrQXC
फतेहपुर में सिंगल डिजिट में न्यूनतम तापमान
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान मात्र 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आर्द्रता 25 से 55 प्रतिशत के बीच रही।
राजस्थान के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
अजमेर: 10.4°C
भीलवाड़ा: 11.6°C
वनस्थली: 09.9°C
अलवर: 9.0°C
जयपुर: 13.8°C
पिलानी: 10.2°C
सीकर: 7.5°C
कोटा: 15.0°C
चित्तौड़गढ़: 11.4°C
बाड़मेर: 17.1°C
जैसलमेर: 14.7°C
जोधपुर: 12.2°C
बीकानेर: 14.6°C
चूरू: 9.7°C
श्रीगंगानगर: 12.1°C
फतेहपुर: 07.0°C
नागौर: 8.0°C
करौली: 09.5°C
दौसा: 08.6°C
जालौर: 11.2°C
सिरोही: 8.8°C
लूणकरणसर: 08.5°C
राजस्थान में शीत लहर का प्रभाव और गिरता तापमान
IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4°C से 7°C कम रह सकता है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10°C से भी नीचे जा सकता है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से 2°C से 4°C कम रहेगा।
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान गिरने की चेतावनी
IMD ने आगामी 6-7 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2°C से 5°C कम रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा, पूर्वी भारत के लिए अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2°C से 4°C की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि 13 नवंबर तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।
शहरवासियों के लिए सुझाव
IMD ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। वीकेंड तक राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है, इसलिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।
You may also like

गाजा के बंकर में फंसे 200 लड़ाके नहीं करेंगे सरेंडेर, हमास का बयान, इजरायल ने सुरंग को कंक्रीट से भरना शुरू किया

Health Insurance Price hike: मेट्रो शहर वाले हो जाएं सावधान, आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम जल्द हो सकता है महंगा

Video: ज्वेलरी शॉप में चोरी के इरादे से घुसी युवती, ओनर की आँखों में फेंक दी मिर्ची तो उसने बजा दिए थप्पड़ पर थप्पड़, भागने को हुई मजबूर

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सोने और चांदी में उछाल, कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

ऐसा डॉक्टर,ˈ जिसने 6 करोड़ की रकम के लिए काट दिया अपना ही ये खास अंग! अब पड़ गए लेने के देने﹒





