लाइव हिंदी खबर :- न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को एक गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की नीति अपना रही है।
ममदानी ने कहा कि मौजूदा मेयर एरिक एडम्स ने शहर को महंगा बना दिया है और साथ ही भारत के प्रधानमंत्री मोदी से अपनी नजदीकियां बढ़ाई हैं, जो उनकी कम्युनिटी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली सरकार चलाते हैं।
उनके इस बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया आई। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि न्यूयॉर्क के लोग किसे मेयर चुनते हैं यह हमारा विषय नहीं, लेकिन गुरुद्वारे में जो कहा गया, वह बेहद परेशान करने वाला है।
उन्होंने सवाल उठाया कि ममदानी की स्क्रिप्ट कौन लिख रहा है? क्या गुरपतवंत सिंह पन्नू? यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, और ऐसे विवादित बयान दोनों देशों के समुदायों के बीच तनाव बढ़ा सकते हैं।
You may also like

बिहार के चुनाव पर दुनिया की निगाहें; सात देशों के राजनयिकों ने किया दौरा, पीएम मोदी की सभा में हुए शामिल

भारत आना टला! भगोड़े मेहुल चोकसी ने चला नया पैंतरा, प्रत्यर्पण को बेल्जियम के सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

सूडान में विद्रोहियों ने किया भारतीय का अपहरण, हथियार दिखाकर पूछा- क्या तुम शाहरुख को जानते हो

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की वतन वापसी तय, 3 महीने से फंसे कामगारों को मिली राहत

शादी के बाद विवाद: दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार





