लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते अपराधों के बावजूद सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।
आतिशी ने अपने पत्र में कहा कि यदि मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी की “चार इंजन वाली सरकार” पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र, एलजी, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार सभी मिलकर भी राजधानी को सुरक्षित नहीं बना पा रहे। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
You may also like
Rajasthan: आज से शुरू होगा मानसून सत्र, ये महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश
फ्रिज` में कितने दिन तक स्टोर कर के रख सकते हैं अंडे जानिए खरीदने के कितने दिन बाद तक है खाना
आलू-गोभी की सब्जी और पूड़ी बन गई जहर! खाने के बाद भाई-बहन की मौत!
जैनिक सिन्नर ने US ओपन 2025 में शानदार जीत के साथ चौथे दौर में प्रवेश किया
Trump Advisor Plays Cast Card: भारत पर टैरिफ और धमकियां काम न आईं तो ट्रंप के सलाहकार नवारो ने खेला जातिवाद का कार्ड!, कहा- रूस का कच्चा तेल खरीद फायदा उठा रहे ब्राह्मण