लाइव हिंदी खबर :- मुंबई के गोरेगांव इलाके में 16 सितंबर को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने 40 वर्षीय महिला स्कूल असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसने एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ अनुचित बर्ताव किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची ने घर जाकर आप बीती से अपने माता-पिता को अवगत कराया।
असहनीय दर्द की वजह से बच्ची को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला जो पिछले दो साल से स्कूल में कार्यरत थी। ने बच्चों के साथ बाथरुम में जाकर अंदर अनुचित तरीके से उसे छुआ। गोरेगांव पुलिस ने आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे 19 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
You may also like
अमेरिका से जारी व्यापार वार्ता के बीच पीएम मोदी ने 'मेड इन इंडिया' पर दिया ज़ोर
क्या आप जानते हैं 'मंटो' की अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर क्या कहा?
भारतीय टीम के पास विश्व चैंपियन बनने का मौका : देवजीत सैकिया
धार्मिक आयोजन पूरी तरह परंपराओं के अनुसार होने चाहिए: विनोद बंसल
प्रोजेक्ट विजयक: करगिल में 1,200 करोड़ रुपए की परियोजनाएं सेना को दे रही हैं गति