लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस की घटना सामने आई है। नॉर्थ कैरोलिना के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शनिवार रात एक वीकेंड पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है। रोबेसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विल्किन्स ने बताया कि यह घटना मैक्सटन के पास एक गांव में हुई, जो राजधानी राले से करीब 150 किलोमीटर दूर और साउथ कैरोलिना बॉर्डर के नजदीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कॉल मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक 150 से अधिक लोग वहां से भाग चुके थे।
शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यह एक अलग-थलग घटना थी और अब इलाके में कोई खतरा नहीं है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे और अन्य सबूत जब्त किए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शेरिफ विल्किन्स ने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस घटना का गवाह रहा हो, वह पुलिस को जानकारी दे ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, मृतकों और घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे एक बार फिर गन कंट्रोल कानूनों पर बहस तेज होने की संभावना है।
You may also like

केरल में भूस्खलन से घर मलबे में तब्दील, एक की मौत, सात घंटे चले ऑपरेशन में पत्नी को बचाया गया

पीएम मोदी ने की भारतीय नस्ल के डॉग्स पर चर्चा, इंडियन ब्रीड्स को अपनाने की अपील

नीता अंबानी के पास है ऐसा फोन जिसकी कीमत में आ` जाए बंगला जानिए क्यों है ये दुनिया का सबसे खास मोबाइल

उत्तराखंड में बाहरी वाहनों की एंट्री पर लगेगा ग्रीन सेस, जानें कब से लागू होगी ये व्यवस्था

शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया रात में मिलने` का बना प्लान अगली सुबह खटिया पर यूं मिली..




