प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है। यहां दूल्हा विवाह वाले दिन ही घर से फरार हो गया और वधू पक्ष बारात का इंतजार करता रहा, लेकिन बारात नहीं पहुंची। पता चला कि दूल्हा ही घर से फरार हो गया है। यह जानकर वधू पक्ष हैरत में है। लड़की के पिता की तरफ से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है।खजनी थाना क्षेत्र में एक विचित्र मामला सामने आया, जहां शादी वाले दिन एक दूल्हा ही घर से फरार हो गया। 18 अप्रैल को खजनी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी की शादी राजेंद्र पांडेय के बेटे सूरज पांडे के साथ तय थी। शादी से पूर्व ही 10 लाख रुपये नकद, चैन, अंगूठी, एसी, फ्रिज, टीवी बेड सहित अन्य घरेलू सामान तिलक में पहले ही दिए जा चुके थे। शुक्रवार को विवाह की तैयारियां चल रही थी। शाम को बारात का इंतजार था। मैरिज हॉल में सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शेविंग कराने घर से निकला था दूल्हाजब देर होने पर भी बारात नहीं पहुंची तो लड़के के पिता से बातचीत की। हालांकि उन्होंने बारात थोड़ी लेट पहुंचने की बात कही। बावजूद इसके देर रात तक बारात नहीं पहुंची और सच्चाई पता चली कि हेयर कट और शेविंग कराने घर से निकला दूल्हा वापस ही नहीं लौटा। लड़की के पिता ने बताया कि विवाह के एक हफ्ते पूर्व लड़का अचानक कार की डिमांड करने लगा, जबकि सारी मांगे पहले ही पूरी की जा चुकी थी। लड़के और पिता से पूछताछ जारीघटना के बाद वधु पक्ष के घर मायूसी का माहौल है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 19 अप्रेल को लड़की के पिता ने खजनी थाने में तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की। थाना प्रभारी सत्यदेव सिंह का कहना है कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है, उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल लड़के और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
You may also like
जो समझते हैं महाभारत को झूठ वो देख लें महाभारत को सच साबित करने वाले ये 9 जिन्दा सबूत ∘∘
शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है सरसो का तेल..? क्या है इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण, जानकर हो जायेंगे हैरान ∘∘
हर महीने इतना कमाते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हैरान कर देगी कुल संपत्ति ∘∘
शनिवार से मार्गी हुए देव गुरु वृहस्पति, इन राशि के जातकों के लिए खुल गए तरक्की के द्वार…
Horoscope for April 21, 2025: What the Stars Hold for You Today