दिल्ली में ऐसा लग रहा है कि गैंगस्टर्स की शामत आ गई है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं। पिछले गुरुवार को ही कुख्यात गैंगस्टर रंजन पाठक समेत बिहार के चार गैंगस्टर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। अब आज शनिवार को तड़के 2 भीषण मुठभेड़ से दिल्ली फिर से दहल गई। महरौली इलाके में कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू पहाड़िया नाम के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर को धर दबोचा गया तो नांगलोई में भी 3 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई।
महरौली इलाके में साउथ दिल्ली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुकू पहाड़िया ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग तो गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद इसे दबोच लिया गया। कुकू पहाड़िया की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
कौन है कुकू पहाड़िया 27 साल का कुकू पहाड़िया के नाम दिल्ली के कई थानों में केस दर्ज हैं। सुपारी लेकर किसी की भी हत्या करने से लेकर हथियारों तक की सप्लाई का धंधा यह कर रहा था। वो मदनगीर इलाके का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के गैंगस्टर्स, खासतौर से साउथ दिल्ली से ऑपरेट कर रहे बदमाशों को कुकू पिस्टल सप्लाई किया करता था। यही उसका मुख्य धंधा था। उसके पास से मॉर्डन पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि कुकू की मूवमेंट महरौली में देखी गई है। बस इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया।
सोशल मीडिया पर भौकाल कुकू पहाड़िया पर 13 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने का बड़ा शौक था। वो अक्सर पिस्टल व अन्य हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला करता था। पुलिस को उसके पास से 2 पिस्टल, भरी हुई मैगजीन और 4 खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पहाड़िया यूपी से हथियार खरीदता और दिल्ली-एनसीआर में बेचा करता था। शुक्रवार देर रात वो यहां हथियारों की डील करने ही आया था।
8 महीने में एक दर्जन एनकाउंटर दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ महीने में ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू कर दिए हैं। अक्टूबर की शुरुआत तक ही 8 महीने में 11 एनकाउंटर किए जा चुके हैं। अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही भीम महाबहादुर जोरा को पुलिस ने ढेर कर दिया था। 6 अक्टूबर की आधी रात को दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए इस कुख्यात लुटेरे को ढेर कर दिया था। भीम नेपाली लड़कों की मदद से अकेले रह रहे बुजुर्गों के साथ लूटपाट करता और फिर नेपाल भाग जाता। उस पर हत्या का भी आरोप था।

You may also like

Silver Price Falls: 10 दिन में 31000 रुपये सस्ती हुई चांदी... क्या उल्टी गिनती हो गई शुरू या अभी बचा है दम, जानें एक्सपर्ट की राय

'द गर्लफ्रेंड' ट्रेलर: प्यार में कन्फ्यूजन, फिर ब्रेकअप, पिशाचिनी बनने के बाद इश्क के धर्मसंकट में रश्मिका मंदाना

चक्रवात मोन्था के चलते आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी

महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर की आत्महत्या पर रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन, काम के लिए मांगा सुरक्षित माहौल

राजधानी पटना की 6 विधानसभा सीटों की सियासी कहानी, जानिए किसकी स्थिति मजबूत और किसका पलड़ा भारी