Next Story
Newszop

'चंपा पर जबरदस्त फूलों के लिए कर लें एक फ्री का काम' माली ने खोला ग्रोथ बढ़ाने का राज, केले के छिलके आएंगे काम

Send Push
गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने घर में इंडोर प्लांट के साथ फूलों की अलग-अलग वैरायटी रखना पसंद करते हैं। इसमें चंपा, चमेली, कनेर और सदाबहार जैसे प्लांट शामिल है। जिनकी खुशबू से मूड ठीक होता है, साथ ही पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। चंपा की बात करें तो इसका सफेद, पिंक और येलो फूल बेहद खूबसूरत होता है।

अंग्रेंजी में अंग्रेजी में प्लूमेरिया नाम से जाना जाने वाला चंपा का फूल अपनी सादगी के लिए भी मशहूर है। लोग, इस फूल अपने घर में जरूर लगाते हैं। लेकिन जब फूल आना कम हो जाते हैं तो परेशान होते है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो यह लेख आपके लिए है। गार्डनिंग एक्सपर्ट ने फ्री में इसका समाधान बताया है।
इस तरह बनाएं फर्टिलाइजर image

7 से 8 केले के छिलके लेकर एक बाल्टी में डाल दीजिए। अब इसमें पानी डालकर तीन दिन के लिए छोड़ दें। तय समय बाद देखेंगे कि आपका लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो चुका होगा। अब इसमें आपको 2 गुना पानी मिला देना है। इससे यह पौधे पर डालने के लिए तैयार हो चुका होगा।


कैसे करना है इस्तेमाल image

अब इस लिक्विड को आप चंपा के गमले में डाल सकते हैं। एक बार में एक से दो मग इस्तेमाल करें। हालांकि ध्यान रहे कि पौधे में पानी डालने का समय होने के साथ फर्टिलाइनजर का भी होता है। आपको सुबह या शाम के वक्त फर्टिलाइनजर डालना चाहिए। इस समय मिट्टी थोड़ा सॉफ्ट होती है। गार्डनिंग एक्सपर्ट सचिन ने बताया कि वह 40 दिन में एक बार इस लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं।


बनाना पील वाटर डालने का फायदा image

दरअसल बनाना पील फास्फोरस का बहुत अच्छा सोर्स होता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। जो पौधों के विकास, फल-फूल और जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं। केले के छिलके में मौजूद मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल चंपा के पौधे के लिए बहुत जरूरी होते हैं।


एक्सपर्ट ने दिए खास टिप्स​

चंपा के पौधे की यूं करें देखभाल image
  • चंपा के पौधे की देखभाल के लिए इसे भरपूर धूप मिलना जरूरी होता है।
  • कटिंग से चंपा का पौधा लगा रहे हैं तो इसके बाद पानी देना बिल्कुल ना भूलें।
  • मिट्टी को नम रखें,लेकिन पानी जमा न होने दें और हर 3-4 हफ्तों में खाद दें।
  • बीमारियों और कीड़ों से बचाने के लिए नीम का तेल पानी में मिलाकर छिड़कें।
  • केमिकल की वजह से प्लांट पॉजिटिविटी को खो देता है, चाहें तो गोबर की खाद इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now