अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान 9 नवंबर 2025 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर अरबाज ने अरहान की बचपन की फोटोज भी शेयर की हैं। मलाइका ने भी अपने लाडले पर प्यार उड़ेला है। अरबाज की वाइफ शूरा खान ने भी अरहान के बर्थडे पर पोस्ट करके उन्हें विश किया है। अपनी बेटी की तरफ से भी भाई को शुभकामनाएं दी हैं।
अरबाज खान ने अरहान की फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे अरहान। तुम्हें जिंदगी में हमेशा ढेर सारी खुशियां मिलें। तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'
अरबाज खान ने बेटे पर लुटाया प्यार
मलाइका ने कहा- हैप्पी बर्थडे माई बेबी ब्वॉय
मलाइका अरोड़ा ने अरहान की फोटो शेयर की। लिखा कि वो 23 साल के हो गए हैं। कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे बेबी ब्वॉय।'
सौतेली मां शूरा ने किया पोस्ट
शूरा खान ने भी सौतेले बेटे के बर्थडे पर कई वीडियो शेयर किए हैं। एक में अरहान गिटार बजा रहे हैं। दूसरे में वो डांस कर रहे हैं। तीसरे में अपने पापा संग खाना खाने से पहले प्रार्थना कर रहे हैं। एक और वीडियो में वो किचन में खाना बना रहे हैं। और आखिरी स्क्रीनशॉट में वो सौतेली मां शूरा संग वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। वो कैप्शन में अपनी बेटी की तरफ से कैप्शन में लिखती हैं- हैप्पी बर्थडे बिग ब्रदर।
शादी के 19 साल बाद तलाक
मालूम हो कि अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2002 में बेटे अरहान का जन्म हुआ था। वक्त बीतने के साथ अरबाज और मलाइका के रिश्ते में खटास आ गई। दोनों ने साल 2016 में सेपरेशन का ऐलान किया और 2017 में तलाक हो गया।

You may also like

चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

मंदसौरः पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर तीन मोटर सायकल की जप्त

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी ने साड़ी में बिखेरा जलवा, शेयर किया सेक्सी वीडियो

झाबुआ: महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन पर जिले में आयोजित की जाएंगी रथ यात्राएं

चाची पर लगा भतीजे संग मोहब्बत का आरोप, कीटनाशक पीकर दोनों ने जिंदगी खत्म करने का बनाया प्लान