अगली ख़बर
Newszop

बेसमेंट में जाकर मारी गोली

Send Push
हरियाणा कैडर के एडीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना तब हुई जब उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान में एक आधिकारिक दौरे पर थीं। बेटी ने जब पिता को बेसमेंट में मृत पाया और पास में रिवॉल्वर देखी, तो उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। बेसमेंट की साउंडप्रूफ होने की वजह से गोली की आवाज बाहर किसी को सुनाई नहीं दी।



वाई पूरन कुमार, जो हरियाणा पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके थे, फिलहाल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो खुद भी एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, मुख्यमंत्री के साथ जापान में थीं। घर पर उस समय कोई और नहीं था। बेटी ने जब काफी देर तक पिता को नीचे नहीं देखा तो वह बेसमेंट में गईं। वहां का मंजर देखकर वह सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना हरियाणा पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें