मुंबई: जिस दिन पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा था, उसी दिन विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर अच्छी खबर मिली। बीते आठ अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 4.74 अरब डॉलर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह एफसीए और सोने के भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बीते एक अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $9.3 billion की भारी कमी हुई थी।
कहां पहुंच गया भंडारभारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 8 अगस्त 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.747 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $9.322 billion की कमी हुई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $693.618 billion का हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।
FCA में हुई बढ़ोतरीरिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में बढ़ोतरी हुई है। आठ अगस्त 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.372 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले इसमें $7.319 billion की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $583.979 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ाबीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते आठ अगस्त को अपने सोने के भंडार में $2.162 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $1.706 billion की कमी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 86.160 billion का हो गया है।
एसडीआर में भी बढ़ोतरीरिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 169 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.741 बिलियन डॉलर का हो गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 237 Million डॉलर की कमी हुई थी। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 45 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $4.739 Billion का हो गया है।

You may also like
दानिया खान की 'रहस्यमयी' लव स्टोरी, पहले बोला- सनातन धर्म अपनाया, शादी की, अब बोली- न धर्म बदला, बिना शादी साथ रहूंगी…
मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हुई, दो घायल
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
Yoga for Stress Relief : काम का तनाव अब नहीं! योग और मेडिटेशन से पाएं मानसिक सुकून
गोरखपुर: ससुराल में पत्नी ने किया बेइज्जत…घर आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम