नई दिल्ली: क्या आपने किसी पुलिसकर्मी के तबादले पर आम लोगों को रोते-बिलखते देखा है या पुलिसकर्मी से लिपट-लिपट कर लोगों को उसे विदाई देते देखा है। ऐसा एक नजर दिल्ली के दिल्ली के नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाने में दिखाई दिया। दरअसल, यहां के SHO राम मनोहर मिश्रा का तबादला हो गया। उनके तबादले की खबर जैसे ही लोगों को मिली, इलाके में उदासी छा गई।SHO के ट्रांसफर के बाद लोग रो पड़े और सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताया। बता दें कि मनोहर मिश्रा एक काबिल पुलिस अफसर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने अपनी ड्यूटी के अलावा, गायन और जनता से जुड़ाव के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने थाने को जनता के लिए हमेशा खुला रखा और हर संभव मदद की। गायकी को बनाया लोगों से जुड़ने का जरियादरअसल, इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा सिर्फ एक अच्छे पुलिस अफसर ही नहीं थे, बल्कि वे एक शानदार गायक भी हैं। उन्होंने गाने को लोगों से जुड़ने का जरिया बनाया। कांवड़ यात्रा हो या छठ पूजा या फिर गणेश उत्सव, हर जगह उनके भजनों की खूब डिमांड रही। थाने से लेकर मंदिरों तक, हर जगह उनकी आवाज गूंजती रही।
SHO की मेज पर केक काटते थे बच्चेउनके थाने में लोगों को बिना किसी रोक-टोक के आने की इजाजत थी। बच्चे अपना जन्मदिन मनाने थाने आते थे और SHO की मेज पर केक काटते थे। मनोहर को जब किसी बच्चे या बुजुर्ग के बारे में पता चलता, तो वे खुद केक लेकर उनके घर पहुंच जाते थे। बच्चे की साइकिल चोरी हुई तो किया येएक बार एक 10 साल का बच्चा थाने आया और उसने बताया कि उसकी साइकिल चोरी हो गई है। SHO मिश्रा ने उसे शाम को बुलाया और अपने पैसे से एक नई साइकिल खरीदकर उसे दे दी। इस घटना से बच्चे और उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू झलक आए। गरीबों के लिए एक साल से चला रहे थे केंद्रएक दिन उन्होंने सड़क पर एक बेघर आदमी को गायों के लिए रखी रोटी खाते हुए देखा। यह देखकर उनका दिल भर आया। इसके बाद उन्होंने थाने के पास ही एक मुफ्त भोजन केंद्र शुरू किया। वहां हर दिन 12 से 2 बजे तक गरीबों को भरपेट खाना मिलता है। यह सेवा पिछले एक साल से लगातार चल रही है।
You may also like
विधायक और सांसदों को अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी : नित्यानंद गोंड
झारखंड सरकार के 'उत्कृष्ट स्कूलों' ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों को दी टक्कर
यूपी : सचिवालय प्रशासन अधिकारियों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 25 प्रतिशत भत्ता बढ़ा
रितेश देशमुख को रेड 2 के लिए मिल रही सराहना, कहा- मैंने सोचा था पहली फिल्म आखिरी होगी लेकिन...
सर्दी, खांसी और जुखाम के घरेलू उपचार: अदरक से हल्दी तक