अगली ख़बर
Newszop

सूरज पंचोली ने 10 साल बाद छोड़ा बॉलीवुड, पिता आदित्य पंचोली ने बोनी कपूर और अनिल कपूर पर 'तेजाब' के लिए कसा तंज

Send Push
साल 1988 और तारीख 11 नवंबर, जब रिलीज हुई थी 'तेजाब।' एन चंद्रा की डायरेक्टेड इस मूवी में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, चंकी पांडे, अन्नू कपूर, अनुपम खेर और किरण कुमार जैसे कलाकार थे। ये थिएटर्स में 50 हफ्तों तक चली थी और गोल्डन जुबली साबित हुई थी। मूवी ने दुनियाभर में 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि बजट 3.25 करोड़ रुपये था। इसकी कहानी, गाने, किरदार, सभी दर्शकों ने खूब पसंद किए थे। मगर अब 37 साल बाद आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि अनिल कपूर से पहले वह पहली पसंद थे।

आदित्य पंचोली ने कई फिल्मों में काम किया है। किसी में हीरो तो किसी में विलेन के रोल में नजर आए। उन्होंने एक्स हैंडल पर 'तेजाब' से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। उनके मुताबिक, फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के साथ नजर आने वाले थे। लेकिन बोनी कपूर के जरिए अनिल कपूर इस मूवी में कास्ट किए गए।


आदित्य पंचोली ने बोनी कपूर-अनिल कपूर पर तंज कसा
आदित्य पंचोली ने एक्स पर लिखा, 'तेजाब जो 1988 में आई थी, उसके लिए मैं, माधुरी दीक्षित के अपोजिट पहली पसंद था। डायरेक्टर एन चंद्रा जो अभी भी काफी एक्टिव हैं, इसकी पुष्टि कर सकते हैं। दुर्भाग्य से एक एक्टर ने अपने बड़े भाई (जो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं) के जरिए डायरेक्टर को मुझे रिप्लेस करने के लिए इन्फ्लुएंस किया। बाकी जैसे वो कहते ही हैं, सब इतिहास है।'



सूरज पंचोली ने छोड़ी इंडस्ट्री
इस पोस्ट में आदित्य ने बिना नाम लिए बोनी कपूर और उनके छोटे भाई-एक्टर अनिल कपूर का जिक्र किया है। इसके अलावा, उन्होंने KRK के उस ट्वीट को भी रीपोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया, 'सूरज पंचोली ने बॉलीवुड छोड़ दिया है। सूरज ने तय किया है कि वह अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगे। वह अब जल्द ही अपना बिजनेस शरू करने जा रहे हैं।' यानी 'हीरो' से सलमान खान द्वारा लॉन्च होने वाले आदित्य के बेटे अपने फ्लॉप करियर के कारण इस ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कर चुके हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें