अगली ख़बर
Newszop

वृषभ राशिफल 10 नवंबर 2025: व्यापार में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पत्नी से हो सकता है कलेश

Send Push
Taurus Horoscope 10 November 2025 : आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना दिख रही है। लोहे और प्लास्टिक से जुड़े कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। हालांकि, साझेदारी वाले व्यवसायों में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में किसी भी विवाद को धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिक सावधानी से आज के दिन कार्य करना होगा। किसी गलतफहमी के कारण अधिकारी आपसे सवाल-जवाब कर सकते हैं।

आज वृषभ राशि का पारिवारिक और लव राशिफल : आज आपके घरेलू जीवन में थोड़ी अस्थिरता नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच बहस की स्थिति आगे चलकर झगड़े का रूप ले सकते हैं। इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और किसी भी विषय पर अनावश्यक बहस से बचें। किसी प्रियजन से बातचीत से मन का तनाव कम होगा।

आज वृषभ राशि की सेहत का हाल : सेहत के मामले में वृष राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सर्दी-जुकाम या बुखार से परेशानी हो सकती है। ऐसे में अधिक ठंड या बारिश से खुद को बचाकर रखें।

आज वृषभ राशि के लिए उपाय : आज कड़वे या तीखे शब्द बोलने से बचें। आपकी वाणी से निकले कटु शब्द रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकते हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें