नई दिल्ली: गर्मी, बारिश...अगले पांच वर्षों में कुदरती आपदाएं बीते सभी रेकॉर्ड तोड़ सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन की बुधवार को सामने आई रिपोर्ट से ऐसी चेतावनी मिली है। इसके मुताबिक, 2025-2029 की अवधि में 80% आसार हैं कि कम से कम एक साल 2024 से भी अधिक गर्म होगा। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब दुनिया लगातार दो सबसे गर्म वर्षों (2023 और 2024) का सामना कर चुकी है। इस बात के भी 86% आसार हैं कि इस अवधि में वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक स्तर (1850-1900) से 1.5 डिग्री से भी अधिक गर्म होगा। WMO ने क्या कहा?WMO ने कहा, ‘दुर्भाग्य से, इसका हमारी अर्थव्यवस्थाओं, रोजमर्रा की जिंदगी, इको सिस्टम और समूची धरती पर नकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। तापमान में हर बढ़त का सीधा मतलब है कि और अधिक हीटवेव, मूसलधार बारिश, सूखा और ध्रुवीय क्षेत्रों की बर्फ पिघलना।’2015 के पैरिस समझौते में वैश्विक तापमान में वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों की तुलना में 1.5 डिग्री तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब वैज्ञानिकों का मानना है कि यह लक्ष्य लगभग असंभव हो गया है। भारत में आगे भी ज़्यादा बारिश का अनुमानविश्व मौसम संगठन की यह रिपोर्ट कहती है कि भारत समेत दक्षिण एशिया में बीते पांच वर्षों में चार साल (2023 को छोड़) सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। यह रुझान 2025 से 2029 तक जारी रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ मौसम शुष्क हो सकते हैं। इस साल भी सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। ये हैं विनाशकारी संकेत
- 40 डिग्री से ज्यादा तापमान चीन में दर्ज हुआ बीते कुछ हफ्तों में।
- 52 डिग्री पार कर गया पारा UAE में, पाक में तेज आंधी ने डराया।
- बाढ़ से बेहाल रहे ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अल्जीरिया, भारत, चीन और घाना।
- जंगलों की आग ने यूरोप, कनाडा, अमेरिका को रुलाया।
- आर्कटिक क्षेत्र तेजी से गर्म होगा। बारेंट्स सागर, बेरिंग और ओखोटस्क सागर में बर्फ तेजी से घटेगी।
You may also like
आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
लिवरपूल ने जेरेमी फ्रिम्पोंग को किया साइन, इससे पहले बायर लीवरकुसेन से जुड़े थे
IPL 2025: GT बनाम MI एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा की पारी रही 'प्ले ऑफ द डे'
चौर्य पाठम: एक रोमांचक क्राइम कॉमेडी जो अब OTT पर उपलब्ध है
दिल्ली में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड केस की सुनवाई कर रहे जज भी स्थानांतरित