रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सूरज की तपिश दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास कर सकती है जबकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी रहेगी।
फिलहाल 14 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क को बना हुआ है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। सुबह से निकलने वाली चटक धूप दिन में जहां सर्दी से राहत दे रही है तो वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड हो रही है।
सुबह के समय भी ठंड परेशान कर रही है। नवंबर महीने में भी ठंड का नदारद होना और कोरी ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। बुखार, जुखाम, खांसी जैसे संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
वही पर्वतीय इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है और लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीत लहर चलने से ठिठुरन वाली ठंड हो रही है।
जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय ठंड गायब है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।
सुबह शाम चलने वाली हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी लेकिन दिन के समय इन हवाओं पर सूरज की गर्मी असरदार होगी। देहरादून में भले ही गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो गया हो लेकिन लोग फिलहाल हल्के कपड़े पहनकर चल रहे हैं।

You may also like

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मेट्रो स्टेशनों पर कड़ा पहरा, अलर्ट मोड पर DMRC

AI गर्लफ्रेंड 'बड़ा खतरा', Perplexity के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने किया सावधान

Ease of Doing Business: आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री निवेशक फ्रेंडली विजन को राष्ट्रीय मंच पर करेंगे साझा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra का 89 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा

'आपका एक-एक मत अमूल्य', राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने बिहार के मतदाताओं से की वोटिंग की अपील