Taurus Horoscope Today 20 May, 2025 : आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का कामकाज और कारोबार आज अच्छा चलेगा। आपको आज लोहे और तांबे से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली से संबंधित काम करते हैं उनके काम में भी आज गति देखने को मिलेगी। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल होगी। और आप आज अपने खर्च को संतुलित रख पाने में सफल होंगे। आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी आज मजबूत बनेगा। आपको वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज सितारे खुशियां देने वाले हैं। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग घर की मरम्मत या गृह निर्माण का प्लान कर रहे हैं उनको आज प्रयास करना चाहिए सफलता पाएंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी मामले को आज सुलझाने में आपको समय और धन खर्च करना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर संयम रखने की जरूरत है। जिन जातकों को हृदय रोग अथवा रक्तचाप से संबंधित समस्या है उनकी परेशानी बढ़ने की आशंका है इसलिए परहेज का ध्यान रखें। आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगों को आज उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल अर्घ्य देना चाहिए और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
You may also like
Railway journey: जानिए कब खींच सकते हैं इमरजेंसी चेन और क्या है बेवजह खींचने की सज़ा!
एमपी के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी की जांच के लिए बनी पुलिस एसआईटी में कौन-से अधिकारी शामिल?
राजस्थान SI भर्ती 2021 पर आज हो सकता है बड़ा फैसला! सब-कमेटी की बैठक सुबह 11 बजे, अभ्यर्थियों की टिकी निगाहें
Good news for EPFO customers: 2025 से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों को मिलेगा सीधा फायदा!
इंदौर का राजवाड़ा बनेगा ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी, आज होगी मंत्रि-परिषद की बैठक