जयपुर/अलवर: राजस्थान इंटेलिजेंस (Rajasthan Intelligence) ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर जिले के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 (Official Secrets Act 1923) के तहत कार्रवाई की गई है। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलवर के गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह की गतिविधियां तब संदिग्ध पाई गईं, जब इंटेलिजेंस टीम अलवर छावनी क्षेत्र की निगरानी कर रही थी।
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था जानकारियांसूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु के बाद राजस्थान इंटेलिजेंस प्रदेश के सामरिक महत्व के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रही थी। इसी दौरान अलवर के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे छानी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि अलवर निवासी मंगत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।
मंगत सिंह कैसे पाकिस्तानी महिला के जाल में फंसा?
जांच में खुलासा हुआ कि मंगत सिंह पिछले दो वर्षों से पाकिस्तानी हैंडलर के 'जाल' में फंसा हुआ था। पाकिस्तानी हैंडलर ने खुद को ईशा शर्मा के फर्जी नाम से उसे अपने जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि धन और हनीट्रैप के लालच में मंगत सिंह अलवर और आसपास के संवेदनशील इलाकों से सामरिक सूचनाएं साझा करता था।
स्पेशल पुलिस स्टेशन में मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान पुलिस ने बताया कि मंगत सिंह के खिलाफ कल (बीते दिन) थाना स्पेशल पुलिस स्टेशन, राजो जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद CID इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like
होश-हवास खोकर रात के अंधेरे में मालगाड़ी के इंजन में घुस रहा था शख्स, डांटने पर की अजीब हरकत
1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मुख्यमंत्री अंतरित करेंगे 1541 करोड़ रुपये की राशि
क्या आपको Hyundai Creta N Line खरीदनी चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के आरोपों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई
नामीबिया ने किया T20I इतिहास का हैरतअंगेज उलटफेर, आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका से छीनी जीत