नई दिल्ली: WWE के अध्यक्ष निक खान ने एक बड़ी घोषणा की है कि अगले साल इटली में एक प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) आयोजित किया जाएगा। यह इटली में होने वाला पहला PLE होगा, जो वहां के WWE फैंस के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। फैंस इस इवेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
निक खान ने कही ये बात
निक खान ने आईएमजी x रेडबर्ड समिट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह इवेंट अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। फिलहाल इवेंट की तारीख और नाम के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस खबर से इटली में रेसलिंग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ गया है।
इटली में WWE का इतिहास रहा है, जहां पहले भी टीवी शो और हाउस शो आयोजित किए गए हैं, जैसे कि हाल ही में बोलोग्ना में हुआ स्मैकडाउन एपिसोड। हालांकि, यह पहली बार है जब इटली किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट की मेजबानी करेगा।
पूरी दुनिया में अपने फैंस के लिए सोच रहा WWE
निक खान का यह कदम दर्शाता है कि WWE अपने वैश्विक दर्शकों को महत्व दे रहा है। यह घोषणा उस समय हुई है जब यह भी तय हो गया है कि 2026 से इटली में WWE के शो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बजाय नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे WWE की पहुंच और भी बढ़ जाएगी। WWE ने हाल ही में इस बात का भी ऐलान किया था कि रेसलमेनिया 2025 का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। हालांकि कुछ फैंस इस बार निराश हुए थे।

You may also like
आज का कुंभ राशिफल, 19 सितंबर 2025 : करियर में सावधानी बरतें, निवेश से बचें
इलाज के लिए PMCH जा रहे हैं? पढ़ लीजिए ये खबर, हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर
विधवा से प्यार में अंधा` हुआ दो बच्चों का बाप. शादी से मना किया तो बीच सड़क पर तेजाब से नहलाया बूंद-बूंद ने पिघलाया पूरा जिस्म
रूस के कामचटका क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.8 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी
आज का मकर राशिफल, 19 सितंबर 2025 : व्यापार में लाभ के योग हैं, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा