इस्लामाबाद: पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से तनाव कम करने और शांति बरतने की अपील कर रहा है। वहीं पाकिस्तान की ओर से पहलगाम अटैक और कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक बयानबाजी जारी है। पाक नेताओं के बाद अब पाकिस्तान के राजनयिक मोहम्मद फैसल ने भारत को पहलगाम जैसे हमले दोहराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर मुद्दा जब तक बरकरार है, तब तक पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकना मुश्किल है।ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल ने बीबीसी से एक बातचीत में कहा कि हमें चीजों को ऊपर से देखने की बजाय समस्या की जड़ में जाना चाहिए। पहलगाम में एक घटना हुई है, जिससे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए हैं। अगर हम ये मान भी लें कि चीजें कुछ दिन में ठीक हो जाएंगी तो क्या इस तरह की घटनाएं फिर होने का अंदेशा नहीं रहेगा। ये तब तक रहेगा, जब तक कि कश्मीर का मुद्दा नहीं सुलझ जाता है। हम चाहते हैं कि कश्मीर मुद्दे का समाधान निकले। 'कश्मीर में कुछ भी हो सकता है'फैसल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को हल करना होगा नहीं तो पहलगाम के बाद कुछ और भी हो सकता है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का समर्थन करता है और उनके साथ खड़ा है लेकिन इसे पहलगाम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पाकिस्तान पर भारत बिना सबूत के पहलगाम का आरोप लगा रहा है। इसे हम पूरी तरह खारिज करते हैं। भारत के पास अगर सबूत हैं तो उसे जांच के लिए तैयार होना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।' पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे विवाद के बीच पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रहा है। फैसल से पहले अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख भी कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की जड़ में कश्मीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मामला सुलझाकर ही भारत और पाकिस्तान के बीच चीजों को ठीक किया जा सकता है।रिजवान सईद शेख ने फॉक्स न्यूज साथ इंटरव्यू में कहा कि भारत-पाक में सिर्फ हालिया तनाव को कम करने पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए बल्कि मूल मुद्दे यानी कश्मीर विवाद को संबोधित किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक परमाणु फ्लैशप्वाइंट है। यानी ये विवाद परमाणु युद्ध की वजह बन सकता है। ऐसे में इस पर दुनिया ध्या दे।
You may also like
महिला के साथ 31 घंटे तक सामूहिक बलात्कार, जीजा ने लिए साली से मजा, पढ़कर उड़ जाएंगे होश 〥
ग्वालियर तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, जांच शुरू
महिला की बस से कुचलकर मौत, चालक फरार
कानपुर में हिंदू युवती के अपहरण पर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन
हैदराबाद में OYO रूम्स में गांजे का कारोबार करने वाले कपल की गिरफ्तारी