हर उम्र के लोगों की संगीत को लेकर अलग पसंद होती है—बुजुर्ग भजन-कीर्तन सुनते हैं, तो युवा नए-नए ट्रेंडिंग गानों में खो जाते हैं। लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो दिल को छूते हैं और कभी-कभी तो जीवन को बचा भी लेते हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही गाने की, जिसने न केवल दिलों को छुआ बल्कि कई लोगों को आत्महत्या जैसे खतरनाक फैसलों से भी रोका। संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं होता, कभी-कभी ये जिंदगी का सहारा भी बन जाता है।
यह गाना 1968 में आई फिल्म ‘सरस्वतीचंद्र’ से है। इस फिल्म का निर्देशन गोविंद सरैया ने किया था और इसकी कहानी मशहूर गुजराती लेखक गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में नूतन, मनीष, विजया चौधरी और रमेश देव जैसे सितारों ने अभिनय किया था।
‘छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए’ — लता मंगेशकर की अमर आवाज मेंइस गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बोल लिखे थे इंदीवर ने और संगीत दिया था मशहूर जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी ने।
इस गाने के बोल इतने सच्चे और भावुक हैं कि उस दौर में ये टूटे दिलों की आवाज बन गया था। आज भी जब लोग इसे सुनते हैं, तो उन्हें लगता है जैसे किसी ने उनके दिल की बात कह दी हो।
इस गीत को लेकर एक खास बात कही जाती है कि इसने आत्महत्या का विचार कर रहे कई लोगों को बचाया।
गाने का संदेश सीधा था—”प्यार ज़रूरी है, लेकिन ज़िंदगी सिर्फ उसी के इर्द-गिर्द नहीं घूमती।”
इसमें कहा गया है कि खुद को बचाना और अपने सपनों को जीना भी उतना ही जरूरी है जितना किसी और से प्यार करना।
नूतन और मनीष की अदाकारी ने इस गाने के भाव को और भी प्रभावशाली बना दिया।
फिल्म की कहानी सरस्वतीचंद्र नाम के युवक की थी, जिसकी परवरिश उसकी सौतेली मां ने की थी और वो प्यार से वंचित रहा। उसके पिता उसकी शादी एक पढ़ी-लिखी लड़की, कुमुद से तय करते हैं। पहले तो वह मना करता है, लेकिन जब वह कुमुद से मिलता है, तो दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं।
फिर हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि दोनों की राहें बदल जाती हैं। यही इस फिल्म की भावनात्मक गहराई थी, जिसने दर्शकों को बांधकर रखा।
The post first appeared on .
You may also like
PU CET PG 2025 Application Window Now Open: Apply Online Before May 26
अपने भोजन के लिए इंसानी शव के शरीर का यही हिस्सा क्यों चुनते है अघोरी? जब खाते है तो होता है ऐसा मंजर कि…? ♩
Bihar News: बिहार के लिए बड़ी राहत: नरकटियागंज-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल लाइन का दोहरीकरण शुरू, 130 करोड़ की स्वीकृति
DU SOL Results 2025 Released: Check and Download Odd Semester Marksheet Now
पाकिस्तान पर भारत सरकार के प्रतिबंधों को बिहार के नेताओं ने ठहराया सही, कहा- कड़ी कार्रवाई हो