नई दिल्ली। नवरात्रि के मौके पर सोने की कीमत 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1.10 लाख रुपए के आसपास है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1.05 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से कुछ ऊपर है। सोने में निवेश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत की वजह से पीली धातु की कीमत में इधर इजाफा देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर भी सोने का मार्च 2026 का वायदा भाव बीते दिनों काफी ऊपर हो चुका था। बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत में उछाल और गिरावट का सिलसिला जारी रहने वाला है।
नवरात्रि के बाद अक्टूबर में दिवाली, छठ पूजा वगैरा त्योहार हैं। दिवाली के त्योहार से पहले धनतेरस पर बड़ी तादाद में सोना और चांदी खरीदी जाती है। इस वजह से आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है। कुछ विशेषज्ञ तो ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मौजूदा वैश्विक हालात की वजह से इस साल दिसंबर तक 24 कैरेट सोना 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम का भाव छू सकता है। सोने की कीमत इस साल जनवरी से लगातार बढ़ती रही है। जिसकी वजह से आम लोगों के लिए इसे खरीदना आसान नहीं रह गया है। जबकि, भारत में गरीब से गरीब भी परिवार में शादी होने पर सोना गिफ्ट में देना चाहता है।
अगर चांदी की कीमत को देखें, तो ये भी लगातार उछाल पर है। चांदी की कीमत 1.43 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है। खास बात ये कि इस साल अब तक शेयर बाजार ने निवेशकों को खूब रुलाया है। वहीं, चांदी में निवेश सात गुना तक बढ़ा है। यानी किसी ने अगर 1000 रुपए की चांदी खरीदी, तो उसकी कीमत 7000 रुपए हो चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी अभी और महंगी हो सकती है। हालांकि, सोने और चांदी में निवेश करने से पहले विचार करना जरूरी है। इसकी वजह इन दोनों ही धातुओं की कीमत में आई उछाल है।
The post Gold And Silver Rate: नवरात्रि पर सोना-चांदी खरीदने का मन है?, यहां देख लीजिए दोनों की कीमत appeared first on News Room Post.
You may also like
'मेरी लाश को मत छूने देना इन लोगों को…', BJP नेता के बेटे ने सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप!
एशिया कप 2025 फ़ाइनल: भारत की जोरदार वापसी, पाकिस्तान के चार विकेट गिरे
जसप्रीत बुमराह के साथ T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, साहिबजादा फरहान ने फाइनल में बनाया ऐसा रिकॉर्ड
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रुज्दी ने शॉटपुट एफ55 में स्वर्ण पदक जीता
मौलाना तौकीर रजा पर AIMIM का तीखा हमला, क्या पैगंबर के नाम की हो रही है बेअदबी?