इंटरनेट डेस्क। यूपी के बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। कारण यह था कि शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी, लेकिन रविवार की रात अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। लड़का पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी मातम छा गया।
क्या हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात गांव में ही आनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। रविवार को मेहंदी की रस्म थी। परिवार के सभी सदस्यों ने दुल्हन के साथ डांस किया। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। वहीं उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
चल रही थी बहुत तेज सांसे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घरवालों ने बताया कि टॉयलेट में ही उसकी बहुत तेजी से सांसें चल रही थीं। लड़की की मां सरोज ने उसे संभाला, तब तक उसकी गर्दन अकड़ गई। आनन फानन गांव के ही चिकित्सक को बुलाया, लेकिन दीक्षा की सांस थम गईं। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दिनेश पाल सिंह के चार बेटों में से दीक्षा इकलौती और सबसे बड़ी थी।
pc- amar ujala
You may also like
पुलिस ने 11 बच्चों सहित 60 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया दस्तयाब
अचानक पीएमओ क्यों पहुंचे राहुल गांधी? प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
गाड़ी की माइलेज बढ़ाने के लिए उपयोगी टिप्स
महिला वैज्ञानिक ने साइंस लगाकर खत्म किया पूरा परिवार, धीमा जहर देकर 0 दिन में ली 5 की जान 〥
मेरठ में 90 वर्षीय शिक्षिका की मौत, पड़ोसी ने दी जानकारी