इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

नोएडा कारोबारी के दो मोबाइल नंबरों पर रजिस्टर्ड थीं 123 फर्जी फर्में, अब GST रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

रिकॉर्ड ब्रेक! इस कंपनी ने देश में बेचीं 100000 इलेक्ट्रिक कारें, हाथों-हाथ बिक रहीं EV

दिल्ली में छाई घनी धुंध, इंडिया गेट तक गायब! जानिए आज सुबह कितना रहा AQI — पूरी रिपोर्ट

सर्दी में हीटर के सामने पानी की कटोरी क्यों रख रहे लोग? कारण जानकर आपको भी होगी हैरानी

पहाड़ों के बीच 'स्वेज नहर'... चीन ने फिर दुनिया को चौंकाया, रूस और यूरोप से बनाया ऐसा रास्ता अरबों का हो रहा फायदा





