इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
साहिबज़ादा फ़रहान का वो सेलिब्रेशन जो भारत-पाकिस्तान के मैच पर भारी पड़ गया
'ऑपरेशन व्हाइट बॉल': अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, बने प्लेयर ऑफ द मैच
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Trisha Kar Madhu Hot Video: त्रिशा कर मधु का हॉट वीडियो वायरल, लाल साड़ी में ढाया कहर!
प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीति को बताया शर्मनाक