बीकानेर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर मंडल पर नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल का उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि संघ नए मंडल रेल प्रबंधक के साथ काम करने को उत्साहित है और आशा है कि नए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन के साथ रेल हित एवं कर्मचारियों के हित में समन्वय स्थापित कर एक आदर्श औद्योगिक सम्बंध स्थापित करने में सफल होंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने संघ को आश्वस्त किया कि संघ द्वारा उठाए गए जायज मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संघ के राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी भारतीयों को ऐसी ही भावना से प्रभावित होकर अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री गंगा सिंह राजपुरोहित, बीकानेर मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री आसाराम राजपुरोहित एवं शैलेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
विक्रम सोलर का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 315-332 रुपये प्रति शेयर
पहाड़पुर के चर्चित दीपांशु हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास की सजा
सहोदर भाई को चाकू मारकर घायल करने के मामले में एक को तीन वर्षों का सश्रम कारावास
बिहार बदलाव यात्रा' के तहत बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर
छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल योगराज बने भाजयुमो अध्यक्ष