यमुनानगर, 23 मई . लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है. 21 मई से 31मई तक जिला यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर यह जयंती समारोह मनाएं जाएंगे. इसी कड़ी के अंतर्गत जिला कार्यालय यमुना कमल में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा पूर्व विधायक लतिका शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही. साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, मेयर सुमन बहमनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही.
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यालय यमुना कमल में शुक्रवार को नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक, योद्धा और समाजसेवी थी. जिन्होंने अपने शासनकाल में अपने समस्त मालवा क्षेत्र को समृद्धि और सुरक्षा प्रदान की. उनकी जयंती के अवसर पर, हम उनके जीवन और योगदानों को याद करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं.
उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अहिल्याबाई होलकर ने कई हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया और शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा दिया. उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का साहसिक कार्य किया. अहिल्याबाई होलकर ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण और जल संरक्षण के बुनियादी ढांचे पर जोर दिया.
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि वह सभी से आग्रह करती हैं कि वे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में शामिल हों और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें. हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के विकास में योगदान दें. उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अहिल्याबाई होलकर ने एक महिला होकर उस दौर में शासन चलाया जब स्त्रियों को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार भी नहीं था. अपनी बुद्धिमत्ता, करुणा और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण पेश किया. अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में महिला सेना की स्थापना की. अहिल्याबाई ने स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिया. अहिल्या ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को विस्तार देने का प्रयास किया.
/ अवतार सिंह चुग
You may also like
जर्मन विदेश मंत्री ने कहा- भारत ने पहलगाम हमले के बाद जो किया वो सही थी, हम आतंक के खिलाफ हमेशा हैं साथ...
राधाकुंड में साधु भेषधारी महिला के पास मिला मेड इन पाकिस्तान पंखा, विरोध के बाद पुलिस जांच में जुटी
पापों से मुक्ति के लिए ब्रह्मांड नायक का हुआ महाभिषेक
हत्या के दोषी पुलिस पर चले 302 का मुकदमा : नायक
अनूपपुर: न्यू जोन इंडिया का पावर प्रोजेक्ट बना किसानों की आशाओं का प्रतीक