जींद, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । शहर में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया। वहीं सभी पदाधिकारियों का परिचय, आपसी समन्वय, तालमेल व सहयोग व संगठन की आगामी रणनीति के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार विमर्श हुआ।
प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, राष्ट्रीय संयोजक डा. नवीन नैन भालसी, उत्तराखंड के अध्यक्ष टोनी वर्मा, हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश सिरोही ने किया। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का संगठनात्मक ढांचा प्रदेश स्तर पर तैयार हो चुका है।
अब आगामी दिनों में संगठन को जिला, ब्लॉक व हलकों तक लेकर जाएंगे और गांव, देहात तक संगठन का विस्तार कर टीमें गठित करी जाएंगी। बिना संगठन व विचारधारा के दुनियां में कोई भी बड़ा बदलाव व परिवर्तन संभव नहीं संगठन के दम पर पूरी दुनिया जीत सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद सम्पूर्ण भारतवर्ष में संगठनात्मक कार्य तीव्र गति से कर रही है। पलसानिया ने कहा कि वर्तमान समय में जाट संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। सामाजिक, राजनीतिक ता़त कमज़ोर हो चुकी है। आज के समय में फिर अपनों की तरफ लोटना होगा। आपसी भाईचारे के लिए 36 कौम को साथ लेकर चलना होगा जिससे समाज मजबूत होगा।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद को गांव तक लेकर जाएंगे और सभी समाजों के साथ मिल कर समाज को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक डा. नवीन नैन भालसी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद को मजबूत कर रहे हैं अब संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में जाट समाज के उत्थान व उन्नति का रास्ता प्रशस्त हो। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव संदीप चहल ने समाज के सामाजिक सरोकारों व सौहार्द के लिए कार्य करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। समाज में एकजुटता होगी समाज ताकतवर बनेगा और युवाओं को न्याय व नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
कुली: राजिनीकांत की फिल्म ने 300 करोड़ के करीब पहुंचा
मोगरा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न
धमतरी : रानी सती मंदिर में आयोजित मंगलपाठ में उमड़े श्रद्धालु
धमतरी में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक ठाकुर का हुआ स्वागत
धमतरी : भंगाराव माई दरबार में दोषी देवी-देवताओं को मिलती है सजा, यात्रा में जीवंत है न्याय की परंपरा