गोपेश्वर, 09 अगस्त (Udaipur Kiran) । संकल्प अभियान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत रक्षा बंधन के पर्व पर पुलिस मैदान स्थित पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षा बंधन पर्व पर संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनको संरक्षित करने की शपथ ली गई।
अभियान के संयोजक मनोज तिवारी बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर वर्ष संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया जाता है। इन पौधों के संरक्षण के साथ ही बड़े हुए पेड़ों की सुरक्षा के लिए रक्षा बंधन के पर्व पर इन पर रक्षा सूत्र बांध कर इनकों संरक्षित करने का संकल्प दोहाराया जाता है। इस बार भी संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पौधों और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
गौरतलब है कि संकल्प अभियान के तहत पिछले एक दशक से संकल्प संस्था के कार्यकर्ता हर वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।
इस मौके पर मीनाक्षी सती, रश्मि थपलियाल, सुधीर चमोली, सतेश्वरी तिवारी, पावनी, अर्नव तिवारी, सत्येश्वरी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल
You may also like
बांग्लादेश में सियासी टकराव: सुधारों की आड़ में चुनाव टले, अवामी लीग पर संकट के बादल!
संचार साथी ऐप का डाउनलोड 50 लाख के पार, 5.35 लाख से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाने में मिली मदद
आगरा: बजरंग दल कार्यकर्ताओं का होटल में हंगामा, युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
लखनऊ : 14 अगस्त को सभी 75 जनपदों में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का होगा आयोजन
23 साल के न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में 9 विकेट झटककर तोड़ा टीम का यह ऑल-टाइम रिकॉर्ड