पटना, 04 नवंबर (Udaipur Kiran News) . Bihar के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे. ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से Bihar की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे.
यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे.
प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि Bihar की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है. प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा.
महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं.
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like

Stock Market closing: शेयर बाजार में हाहाकार... सेंसेक्स 519 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Rashifal 5 nov 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेगी सफलता, जाने क्या कहता हैं राशिफल

क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सा मांस खाया जाता है?

New nomination rule: क्या बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना जरूरी है? जानिए क्या कहते हैं नये नियम

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ी, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए डेवाल्ड ब्रेविस




