रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
25वां सीआईएफआईटी 1,154 निवेश परियोजनाओं के साथ संपन्न हुआ
मध्य प्रदेश: सीबीआई ने रिश्वत लेते एमईएस के तीन अधिकारियों और एक बिचौलिए को किया गिरफ्तार
यरूशलम के होटल में संदिग्ध ने चाकू से हमला कर दो लोगों को किया घायल, एक की हालत गंभीर
नेपाल में कर्फ्यू से प्रभावित यात्रियों के लिए रॉयल नेपाली एयरलाइंस की छूट नीति : रीशेड्यूलिंग और फुल रिफंड का विकल्प
पाकिस्तान की UN में आतंकवाद पर 4 सेकंड में धुलाई, कतर में इजरायली हमले पर बहस में टोकना पड़ा भारी, वीडियो