रांची, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए sunday को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया.
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की. बबलू मुंडा ने sunday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे.
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: अंदर का तूफान जीवन के लिए हानिकारक
फेस्टिव सीजन में ऑफर्स के चक्कर में न हो जाए फ्रॉड, ऐसे रहें सतर्क
जन योजना अभियान जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने की एक परिवर्तनकारी पहल
विशाखापत्तनम स्टेडियम में मिताली राज और रवि कल्पना के नाम पर होंगे स्टैंड
कनाडा में अपने नाम से हो रही वसूली से भड़का लॉरेंस बिश्नोई गैंग, तीन जगह की फायरिंग