जींद, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहार में कांग्रेस तथा आरजेडी चुनावी रैली में मंच पर पीएम की स्व. मां के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने के रोष स्वरूप रविवार दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया और कांगे्रस नेता राहुल गांधी का पूतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने कहा कि कांग्रेस बिहार में अपनी हार को देख बौखला गई है। जिसके चलते कांग्रेस नेताओं की मानसिकता में काफी हद तक गिरावट आ चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों नेतृत्व कर रहे हैं।
देश को बुलंदियों की तरफ ले जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस सत्ता के लालच के लिए सभी मर्यादा लांघ कर ऐसी ओच्छी टिप्पणी कर रही हैं। चुनावी रैली मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी की स्व. मां को लेकर की गई गलत टिप्पणी से देश के लोग हैरान तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर नारी शक्ति का अपमान करने के साथ भारत माता का भी अपमान किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। देश कांग्रेस को कभी माफ नही करेगा।
भाजपा नेता डा. राज सैनी ने कहा कि कांग्रेस ओच्छी राजनीति पर उतर आई है। जो टिप्पणी की गई है, वह संस्कारों गिरावट को दर्शाता है। ओच्छी मानसिकता के साथ कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देख रही है। दूसरी तरफ महिलाओं का अपमान कर रही है। जो टिप्पणी की गई है, उस से देश कांग्रेस को माफ नही करेगा। भाजपा नेता रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि ऐसी मानसिकता वही दर्शा सकताा है, जो संस्कारहीन हो। जिसको देश की गरिमा के बारे में और महिलाओं के सम्मान के बारे में मालूम न हो।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
`झागदार` आ रहा है पेशाब तो इससे बचने के लिए इस बीज के पानी का करें सेवन किडनी के लिए भी है फायदेमंद
चाणक्य` नीति: किन 4 तरह की महिलाओं से सावधान रहें पुरुष. ये न चैन से जीने देती हैं न मरने
सेमीकॉन इंडिया 2025: भारत पर बड़ा दांव लगा रहे सेमीकंडक्टर जगत के प्रमुख सीईओ: पीएम मोदी
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति ने 14 उप-समितियों का किया गठन, प्रमुख सुधारों को दी मंजूरी
एसएल4 पैरा बैडमिंटन श्रेणी में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने सुकांत कदम