कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला दिया है। रायपुरवा इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भारती गौतम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ वाहिद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर गया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या को कबूल कर लिया और कुछ ऐसे राज खोले जो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
आरोपी ने खोले चौंकाने वाले राजरोहित ने बताया कि वह भारती गौतम के साथ लिव-इन में रहता था। लेकिन महिला के कई पुरुष मित्र थे, जो अक्सर घर आते-जाते रहते थे। आरोप है कि भारती उन लोगों के साथ शराब पीती और नशा भी करती थी। इसी वजह से रोहित लंबे समय से काफी तनाव में था। वह सह नहीं पा रहा था कि उसकी पार्टनर के इतने सारे बॉयफ्रेंड्स हैं।
नशे में हुई झड़प, फिर हो गई हत्याहत्या वाली रात की कहानी और भी हैरान करने वाली है। रोहित ने कबूला कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और चिकन पार्टी की। नशे के सुरूर में बातें बढ़ीं और झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रोहित ने भारती का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही पछतावा हुआ और वह खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप में छिपे खतरों को एक बार फिर उजागर कर रही है।
You may also like

बैटिंग और गैंबलिंग समाज के लिए गलत, नहीं किया जा सकता स्वीकार: अधिवक्ता विराग गुप्ता

महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा: एनसीडब्ल्यू ने सरकार को सौंपी 200 प्लस सिफारिशों वाली रिपोर्ट

तब्बू की बेटी बनी थीं 6 साल की फातिमा सना शेख, पूरी कहानी की जान बन गई थीं 'दंगल' की ये नन्हीं सी एक्ट्रेस

देशबंधु चित्तरंजन दास : वकालत छोड़ स्वराज की मशाल जलाने वाले जादूगर

बीआर चोपड़ा: भारतीय सिनेमा के 'महानायक', जो 'महाभारत' के जरिए पहुंचे घर-घर




