गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
Chanakya Niti: चरित्रहीन महिलाओं में होती है ये खास गुण.. पहली बार में देखकर ऐसे करें पहचान ∘∘
Chanakya Niti: जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये आदत.. उसकी जिंदगी हो जाती है बर्बाद.. कभी नहीं हो पाता है सफल ∘∘
Chanakya Niti: दुश्मन से हमेशा जीतना है तो चाणक्य के इन 4 बातों का रखें ध्यान.. फिर कोई नहीं हरा पाएगा ∘∘
आसमान से बरसेगी आग! दिल्ली, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक फिर लौटने वाली है लू, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Chanakya Niti: महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक होती है इन 3 कामों की इच्छा.. फिर भी नहीं होती संतुष्ट ∘∘