Next Story
Newszop

LIVE: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

Send Push

image

Latest News Today Live Updates in Hindi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का ऐलान किया। पल पल की जानकारी...

-दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर मुहर संभव

-AAP सांसद संजय सिंह ने बिहार में SIR के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए नियम-267 के तहत नोटिस दिया।

-जम्मू कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन की वजह नेशनल हाईवे बंद। रास्ता साफ करने के प्रयास जारी।

-राजौरी शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
चेन्नई में मंगलवार को आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान के एक इंजन में आग लग गई। विमान के यहां उतरने के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह उड़ान मलेशियाई शहर कुआलालम्पुर से आ रही थी।

-बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।

-वोटर लिस्ट मामले में विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित।

-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का ऐलान किया। समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव और विधिवेत्ता बी वी आचार्य शामिल होंगे।

-बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित।

Loving Newspoint? Download the app now